फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Woman in Julana After Kidnapped

पति ने ही पत्नी का किया अपहरण,10 दिनों तक बंधक बना तीन दोस्तों संग किया दुष्कर्म

Tue, 02 Apr 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with Woman in Julana After Kidnapped
सांकेतिक तस्वीर

गोहाना थाना के अंतर्गत एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला जब अपनी बहन से उनके घर मिलने के बाद वापस अपने गांव जा रही थी तो उसके पति व तीन अन्य लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद महिला को दस दिन तक चारों ने बंधक बनाए रखा। उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर चारों आरोपी सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

विज्ञापन


 किसी तरह महिला दस दिन बाद उनके चंगुल से छूटकर निकल भागी। गोहाना थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके जुलाना थाना में भेज दी है। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीय महिला ने कहा कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी। इसलिए वह अपने मामा की लड़की के पास आई हुई थी। 

विज्ञापन

वह चार-पांच दिन यहां रहने के बाद जब वापस अपने गांव जाने लगी तो उसके पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे एक मकान में ले गए और दस दिन तक बंधक बनाए रखा। चारों आरोपी उसके साथ दस दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

किसी तरह महिला उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन महिला को लेकर गोहाना थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला जुलाना थाना में होने के कारण वहां ट्रांसफर कर दिया। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के साथ 10 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और उसके तीन दोस्तों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। - रामजीलाल, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed