तीन साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली, गंभीर हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए एक युवक ने फुटपाथ पर मां-बाप के साथ सो रही तीन साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदा मासूम को खून से लथपथ हालात में छोड़कर फरार हो गया। ढूंढते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची मां को अपनी लाडली रोती-बिलखती हुई मिली। राहगीरों ने सूचना एसपी को दी।
एसपी के आदेश पर तुरंत डीएसपी हेडक्वार्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व बच्ची को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की बोर्ड टीम ने बच्ची का मेडिकल किया व उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बच्ची के हालात गंभीर बनी हुई है।
पहले मां के साथ की थी छेड़छाड़
मंगलवार देर रात एक काली कमीज और कैपरी पहने हुए एक युवक रेलवे मोड़ से आगे जीटी रोड पर वर्धमान कम्युनिकेशन एंड फैंसी लाइट दुकान के बाहर आया। जहां पर भिक्षुक अपाहिज मां व उसकी 3 साल की बेटी थी। वहां आने के बाद उस युवक ने अपाहिज महिला से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी, जिसका विरोध महिला ने किया लेकिन आरोपी बेशर्मी करता रहा। इस दौरान महिला ने उसके पास पड़े डंडे से उस युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी तब वो वहां से भाग गया।
सुबह 5:03 बजे दरिंदे ने मासूम को किया अगवा
उक्त पते पर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि उसी वेश-भूषा में वो ही युवक रात करीब साढ़े 3 बजे के बाद से घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। फुटपाथ पर सो रहे दंपती के आस-पास उसने इस डेढ़ घंटे के भीतर 25 से भी ज्यादा चक्कर काटे।
कई बार वो बच्ची के पास भी गया लेकिन हर बार जीटी रोड पर कोई न कोई वाहन चालक आ जाता था, जिस कारण वो वहां से कुछ दूरी पर चला जाता था। सुबह 5 बजकर 3 मिनट 50 सेकेंड वो गहरी नींद में सो रही मासूम को गोद में उठाकर वहां से रेलवे रोड की ओर चला गया।
घटना के 10 मिनट बाद ही पिता की आंख खुली, तो शुरू की तलाश
सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर लाडली अगवा हुई, इसके करीब 10 मिनट बाद पिता की आंख खुल गई। जिस दौरान उसने देखा कि उसकी बेटी उनके पास नहीं है। पति-पत्नी दोनों उठने के बाद पिता लाल बत्ती की तरफ व मां रेलवे स्टेशन की तरफ बेटी को तलाशने चले गये। मां को बेटी रेलवे स्टेशन के बाहर खून से लथपथ हालत में रोती हुई मिली।
राहगीर ने एसपी को फोन कर दी सूचना
एक राहगीर ने पूरी जानकारी लेकर एसपी सुमित कुमार के सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची व बच्ची को सामान्य अस्पताल लेकर गए।
जहां डॉक्टरों की बोर्ड टीम डॉ. सुखदीप कौर व शशि गर्ग ने बच्ची का मेडिकल किया व उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होते देख उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के गुप्तांग में अंदरूनी तौर पर बहुत ज्यादा घाव है, इसके अतिरिक्त खून भी बहुत ज्यादा बह चुका था।
वारदात स्थल से लेकर रेलवे रोड तक के पांच से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग ले चुके हैं। आरोपी बच्ची को उठा कर रेलवे स्टेशन की ओर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीनों सीआइए सहित सिटी थाना पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।