फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   misdeed with minor boy by 2 man, serious

नाबालिग स्कूली छात्र से 2 लोगों ने किया कुकर्म, हालत गंभीर

Sun, 22 May 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 22 May 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
misdeed with minor boy by 2 man, serious
लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic

स्कूल के एक नाबालिग छात्र से दो व्यक्तियों ने कुकर्म किया। छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  वारदात पंजाब के जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव चक्क रूमवाला का है। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया।

विज्ञापन


उधर, इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सलविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को बयान लेने के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज में जाएंगे। पीड़ित बच्चे के बयान लेने के बाद आरोपियों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने के लिए किसी अन्य गांव में गए हुए थे और उनका लड़का पढ़ने के कारण अपनी दादा-दादी के पास रहता था। वीरवार जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर आ रहा था तो गांव के 2 व्यक्तियों ने उसको अपने झांसे में लेकर अपने घर ले गए। जिन्होंने उसके साथ कुकर्म किया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो उसने रोते रोते सारी घटना अपनी दादी को बताई। उसके बाद उसे राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, मगर यहां के डाक्टरों ने बच्चे को प्रथम डाक्टरी मदद देने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed