फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with minor athlete in Haryana

पीजी में नाबालिग एथलीट से दोस्त ने किया दुष्कर्म, प्रैक्टिस के लिए गुरुग्राम बुला की वारदात

Thu, 28 Nov 2019 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with minor athlete in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

नारनौल जिले के एक कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिग एथलीट से दोस्त ने प्रैक्टिस के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अन्य के खिलाफ षड्यंत्र में साथ देने और दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की है। वारदात गुरुग्राम में होने के कारण स्थानीय पुलिस ने केस गुरुग्राम ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित एथलीट (17) महेंद्रगढ़ ब्लॉक के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शिकायत में उसने बताया कि उसकी एक लड़के से 12वीं कक्षा से जान पहचान थी और फोन पर बात होती थी। आरोपी गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में कोचिंग ले रहा है। आरोप है कि 16 नवंबर को आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि वह गुरुग्राम आ जाए। वह उसका नाम नेहरू स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए लिखवा देगा। 
विज्ञापन


18 नवंबर को वह परिजनों से गेम खेलने की बात कहकर गुरुग्राम गई। आरोपी युवक राजीव चौक पर उससे मिला और उसे पीजी में ले गया। पीजी में पहले से तीन लड़के मौजूद थे। वहां पर रात में वह उनके साथ रुकी। आरोपी सुबह उसे नेहरू स्टेडियम में अभ्यास के लिए ले गया। 19 नवंबर को वह वापस घर आने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग एथलीट ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे रात में वहीं रुकने का दबाव बनाया और जबरन शराब पिलाई। कुछ देर बाद तीनों लड़के कमरे से बाहर चले गए। आरोपी युवक कमरे में ही रहा और उससे दुष्कर्म किया। सुबह वापस घर आई तो उसकी मां राजस्थान गई हुई थी। 26 नवंबर को मां वापस आई तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद मां के साथ बुधवार को नारनौल महिला थाना पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed