फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Ludhiana woman in Rajasthan

Ludhiana News: महिला ने विवाहिता को दो लाख रुपये में राजस्थान में बेचा, बंधक बना सात महीने तक दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2023 08:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 08:14 PM IST
सार

थाना मेहरबान के एसएचओ दविंदर ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन
Misdeed with Ludhiana woman in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति से झगड़े के बाद एक महिला दूसरे महिला के पास चली गई। उस महिला ने उसे समझाने के बजाय अपने पास रखा। इसके बाद राजस्थान में उसका दो लाख रुपये में सौदा कर दिया। आरोपी विवाहिता को घुमाने के बहाने साथ ले गई। बताया कि ट्रेन से अमृतसर जाना है। इसके बाद उसे नशीली चाय पिला दी और बेहोश कर अमृतसर के बजाय राजस्थान ले गई।

विज्ञापन


जहां उसे एक व्यक्ति को बेच दिया। सात माह तक व्यक्ति ने विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह भागी और अपने फुफेरे भाई के पास पहुंची। उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना मेहरान पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के फुफेरे भाई की शिकायत पर आरोपी महिला, उसके पति, दो अन्य और राजस्थान के रहने वाले राजवीर माझू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में फुफेरे भाई ने बताया कि चार जनवरी को उसकी ममेरी बहन अपने पति के साथ झगड़ा कर घर से चली गई। वह परिवार के पास जाने के बजाय आरोपी महिला के पास पहुंच गई। वह उसे घुमाने का बहाना बनाकर घर से ले गई और कहा कि वह अमृतसर जा रही है। इसके बाद आरोपी महिला ने बाकी साथियों के साथ मिल राजवीर माझू के साथ उसका दो लाख रुपये में सौदा तय कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता को अमृतसर ले जाने के बजाय चाय में नशा देकर ट्रेन से राजस्थान ले गई। वहां उसे आरोपी राजवीर ने करीब सात माह तक बंधक बनाए रखा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी राजवीर ने उसे बंधक बनाकर एक कमरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। सात महीने बाद वह किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर लुधियाना पहुंची और परिवार को जानकारी दी। इसके बाद इसकी जानकारी थाना मेहरबान पुलिस को दी गई। थाना मेहरबान के एसएचओ दविंदर ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed