{"_id":"5cdf0eeabdec22073d799ae9","slug":"misdeed-with-himachal-pradesh-s-girl-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में मोहाली पहुंची हिमाचल की युवती से चंडीगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी की तलाश में मोहाली पहुंची हिमाचल की युवती से चंडीगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 18 May 2019 01:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी की तलाश में मोहाली पहुंची हिमाचल प्रदेश की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना फेज-11 की पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दो आरोपियों अनमोल व राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी पूनिया की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन
पीड़िता हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करती थी। कुछ समय पहले उसका एक्सिडेंट हो गया था, जिसके चलते उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। पीड़िता ने बताया कि हादसे के बाद उसने अपने एक सहकर्मी को कहा कि उसके लिए नौकरी की तलाश करे।
विज्ञापन
13 मई को वह नौकरी के संबंध में इंटरव्यू देने के लिए मोहाली आई थी। जहां पर उसकी मुलाकात गुड्डू से हुई। उसके बाद वह इंटरव्यू के लिए गई। उसने बताया कि सेक्टर-67 में इंटरव्यू के बाद उसे देरी हो गई थी। ऐसे में उसका साथी गुड्डू उसे अपने दोस्त के चंडीगढ़ स्थित कमरे में ले गया।
विज्ञापन
कमरे में पहले से ही अनमोल सिंह, पूनिया और राजा मौजूद थे। जब उसका दोस्त गुड्डू काम के लिए चला गया तो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।