फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with girl in Jind of Haryana

Jind News: युवती से तीन साल तक दुष्कर्म, तीन बार गर्भपात कराया, अब शादी से मुकरा आरोपी

Sun, 20 Aug 2023 12:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 12:52 PM IST
सार

महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अनिल के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Misdeed with girl in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने पर गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि अनिल नाम के व्यक्ति ने उसके साथ शादी का झांसा देकर तीन साल तक लगातार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हुई तो एक नहीं बल्कि तीन बार उसका गर्भपात करवाया गया। इससे उसे काफी शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी। जब उसने अनिल पर शादी का दबाव बनाया तो वह शुरू में टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


अनिल के पिता, रामपाल, मनदीप ने भी उसका साथ दिया और उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अनिल के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed