चंडीगढ़ः नशीली दवा सुंघाकर ऑटो में युवती का अपहरण, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से लापता युवती आखिरकार पुलिस को सेक्टर-32 सर्वे ऑफ इंडिया बिल्डिंग चौक पर बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों का आरोप है कि युवती को एक पड़ोसी महिला ने कोई नशीली चीज सुंघाकर ऑटो में किडनैप किया और फिर बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया।
वहीं, इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने धारा 363, 366 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि युवती को बहला-फुसला कर ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
बीते शनिवार दोपहर को पुलिस पीसीआर को सेक्टर-32 स्थित सर्वे ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास एक 23 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में मिली। उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती बीते 2 अगस्त की शाम से लापता है।
इसके बाद युवती के परिजनों को सूचित किया गया। इस दौरान दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। मौके पर ईस्ट डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, थाना प्रभारी जसबीर सिंह समेत अन्य पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू की।
2 अगस्त से युवती लापता
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सिलाई का काम करती है। काम पर वह रोजाना अपनी सहेली के साथ जाती है। बीते 2 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी एक गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी लेकिन वहां से वापस नहीं लौटी। देर रात उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं लग सका, जिसके बाद रात करीब 1.30 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
राहगीर के मोबाइल से किया गया था धमकी भरा फोन
परिजनों ने आरोप में बताया कि उनकी बेटी के लापता होने के बाद रिश्तेदारों के घर भी काफी खोजबीन की गई। अगले दिन अचानक याद आया कि जिस दिन उनकी बेटी लापता हुई, उसी सुबह पीड़िता की मां के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया था। फोन पर एक महिला ने बात की और उसने कहा कि अगर उसने अपने बच्चों से नहीं मिलवाया तो उसे महंगा पड़ जाएगा लेकिन इस फोन को किसी ने सीरियस नहीं लिया था।
ऐसे पहुंची आरोपी महिला तक पुलिस
अगले दिन परिजनों ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर पर फोन किया तो रामदरबार निवासी एक युवक बोल रहा था। उसने कहा कि वह सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस हेडक्टवार्टर में चालान भुगतान करने गया था। इस दौरान उसे युवती और एक महिला मिली थी। उन लोगों ने अपनी मजबूरी का झांसा देकर उसके मोबाइल से कहीं बात की थी।
युवक ने बताया कि युवती के हाथ में एक टैटू बना था, जिसके बाद परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी के साथ काम करने वाली सहेली के हाथ में भी टैटू बना है। इसके बाद युवक से पहचान करवाई तो मामला साफ हो गया और पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि बेटी की सहेली की मां ने उसे कोई नशीली दवाई सुंघाकर ट्रिब्यून चौक के पास से किडनैप किया। आरोप है कि एक दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे सेक्टर-32 सर्वे ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास छोड़ दिया गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई।