{"_id":"5d2cdfd08ebc3e6cc05045df","slug":"misdeed-with-girl-after-kidnapped-with-uncle-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाकः चाचा के साथ युवती का किया अपहरण, स्कॉपियो में ले जाकर की दुष्कर्म की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाकः चाचा के साथ युवती का किया अपहरण, स्कॉपियो में ले जाकर की दुष्कर्म की वारदात
Tue, 16 Jul 2019 01:49 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती और उसके चाचा का अपहरण कर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 27 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 जुलाई की रात को उसकी सहेली की तबीयत खराब होने के चलते वह अपने चाचा को साथ लेकर सहेली के घर चली गई थी।
विज्ञापन
जब वह आधी रात को 2:30 बजे चाचा के साथ घर लौट रही थी तो रेलवे विहार कालोनी के पार्क के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर एचआर 49 ई 1938 के पास तीन युवक खड़े थे, जिन्होंने उनकी एक्टिवा को रोका और किसी के बारे में पूछने लगे। मना करने पर उन्होंने पीड़िता और उसके चाचा से मारपीट की और उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
आगे जाकर गाड़ी को पंचकूला की तरफ मोड़ लिया और उनमें से एक लड़के ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और सुबह करीब 4:00 बजे युवती और उसके चाचा को गाड़ी से उतार दिया। उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसके चाचा इस घटना के बाद बहुत डर गए थे लेकिन उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी और कहा कि सामने आने पर वह तीनों लड़कों को पहचान सकती है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।