{"_id":"56e81db94f1c1b4f4a8b4dbd","slug":"misdeed-with-class-8th-student-case-filed-against-5-senior-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर स्टूडेंट्स 2 साल से 8वीं के छात्र संग कर रहे थे कुकर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीनियर स्टूडेंट्स 2 साल से 8वीं के छात्र संग कर रहे थे कुकर्म, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
चाइल्ड रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कपूरथला थाना सदर पुलिस ने एक निजी अकादमी के आठवीं के बच्चे से कुकर्म करने के मामले में अकादमी के ही पांच सीनियर विद्यार्थियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति कमीशन पंजाब के सदस्य तरसेम सिंह सियालका को पीड़ित नाबालिग लड़के की माता निवासी मोहाली ने बताया कि उसका बेटा कपूरथला के समीपवर्ती गांव स्थित एक अकादमी का आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है और बीते दो वर्ष से उसके सीनियर विद्यार्थी उससे मारपीट कर कुकर्म कर रहे थे। अन्य विद्यार्थियों ने उसके बेटे से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने इंकार किया तो उसकी मारपीट की।
विज्ञापन
बताने के बाद भी अकादमी की ओर से कोई न्याय नहीं मिला। कमीशन सदस्य सियालका ने रेस्ट हाउस में एसडीएम सतवंत सिंह, एसपी हेडक्वार्टर बलबीर सिंह भट्टी और भलाई अधिकारी नरिंदर सिंह के साथ बैठक कर मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट सौंपने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने अकादमी के बीए के पांच विद्यार्थियों कैप्टन सिंह, मनदीप सिंह, पवनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह और जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्चे का सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है।