फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with class 8th student at Safidon of Haryana

चाकू दिखा 8वीं के छात्र से कुकर्म, थान विवाद में उलझी पुलिस, चक्कर काटता रहा पीड़ित परिवार

Wed, 22 Jan 2020 01:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with class 8th student at Safidon of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

सफीदों में एक पैलेस के नजदीक खेतों में एक व्यक्ति द्वारा चाकू की नोंक पर 8वीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। छात्र रात को पैलेस में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। तभी एक व्यक्ति ने उसे पैसे देने के बहाने बाहर बुलाया और पास के खेत में ले जाकर चाकू की नोंक पर कुकर्म किया।

विज्ञापन


किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छात्र को 20 रुपये देकर भगा दिया। पीड़ित छात्र ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया तो वे उक्त व्यक्ति को तलाशने लगे मगर उसका पैलेस में कहीं भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


छात्र के पिता जब थाने में इसकी शिकायत देने के लिए गए तो सदर थाना पुलिस ने शहर थाना का एरिया बताते हुए उन्हें वहां भेज दिया। जब पीड़ित के माता-पिता शहर थाना में शिकायत देने के लिए गए तो उन्हें सदर थाना का एरिया बताकर सदर थाना भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों थानों की पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार द्वारा चक्कर कटवाए गए। आखिर में सदर थाना पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत लेकर मौके का निरीक्षण किया लेकिन फिर एरिया शहर थाना का बताकर उन्हें शहर थाना भेज दिया गया।


मामले में जब मौके का निरीक्षण करने गए कार्यकारी सदर थाना प्रभारी एसआई छतरपाल से बात की गई को उन्होंने कहा कि घटनास्थल का एरिया शहर थाना पुलिस का लगाता है, इसलिए मामले की कार्रवाई शहर थाना की बनती है।


जब शहर थाना प्रभारी कर्ण सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पैलेस खेतों की सीमा एक गांव में पड़ती है। ऐसे में यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस की बनती है। फिर भी उन्होंने पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत लेकर उसका मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed