{"_id":"5d00ff4fbdec2207382fc5c5","slug":"misdeed-with-a-woman-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की दिखाने के नाम पर विवाहिता से धोखा, घर ले जाकर कर दी ये वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लड़की दिखाने के नाम पर विवाहिता से धोखा, घर ले जाकर कर दी ये वारदात
Thu, 13 Jun 2019 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक विवाहिता को उसके भाई के लिए लड़की दिखाने का बहाना बनाकर धोखे से समाना बुलाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पहले विवाहिता के साथ मारपीट करके उसे जख्मी भी किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विवाहिता ने समाना पुलिस को बयान दिया है कि 10 जून 2019 को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि उसके भाई के रिश्ते संबंधी बात करनी है। इस सिलसिले में वह उससे मिलना चाहता है।
विज्ञापन
फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के बताए मुताबिक जब विवाहिता अपने गांव से समाना में उससे मिलने आई तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि लड़की उनके घर आई हुई है।
वह विवाहिता को कार में बैठाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी संतोख सिंह उर्फ भोला निहंग मौजूद था और उसने शराब पी रखी थी। विवाहिता को समझते देर न लगी कि उसे लड़की दिखाने के बहाने धोखे से यहां लाया गया है। जब वह जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करके उसे जख्मी कर दिया।
बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला वापस अपने घर पहुंची और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।