{"_id":"5d2374ce8ebc3e6cc60b2a1b","slug":"misdeed-with-a-woman-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही विवाहिता से कार सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही विवाहिता से कार सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 08 Jul 2019 10:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के थाना गुरुहरसहाए में पड़ते बस स्टैंड पर जलालाबाद जाने वाली बस का इंतजार कर रही 21 वर्षीय युवती को कार में बैठाकर ले गए तीन व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरुहरसहाए के एक बस स्टैंड के पास वह जलालाबाद अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय उसके पास आकर एक कार खड़ी हुई। उसमें साहिब सिंह, मंगत सिंह व सोनू निवासी फाजिल्का सवार थे। उन्हें वह जानती थी। उन्होंने उसे जलालाबाद पहुंचाने की बात कही। वह कार में बैठ गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह मायके पहुंची। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। मामले की तफ्तीश कर रहीं एएसआई गुरुकंवलजीत कौर के मुताबिक पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन