फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with a minor girl at a Village of Ludhiana

Ludhiana: बहाने से खाली घर में नाबालिग लड़की को ले गया युवक, दोस्त संग मिल किया दुष्कर्म, मारपीट भी की

Sun, 05 Mar 2023 08:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

आरोपी रेस्तरां के बजाय नाबालिग को गांव में ही एक खाली मकान में ले गया। जहां आरोपी का दोस्त पहले से ही मौजूद था। जब उसने वहां से जाने की जिद की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Misdeed with a minor girl at a Village of Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने नाबालिग लड़की को उसके घर से लिया और कहा कि वह एक रेस्तरां में पार्टी करने जा रहा है। मगर लड़का उसे रेस्तरां ले जाने के बजाय गांव में ही अपने एक दोस्त के खाली पड़े घर ले गया। वहां उसका साथी पहले से ही मौजूद था। दोनों ने नाबालिग के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को घर के पास ही छोड़कर धमकी देने के बाद भाग निकले।

विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार को दी और इसके बाद थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के बाद आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। उधर, पुलिस सोमवार को पीड़िता का मेडिकल सिविल अस्पताल में कराएगी।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती थी और अक्सर दोनों में बातें होती थीं। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह गिल रोड स्थित एक रेस्तरां में पार्टी करने जाएंगे, जहां उनके कुछ और दोस्त भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह भी जाने को राजी हो गई और आरोपी उसे अपने साथ दो दिन पहले ले गया। आरोपी रेस्तरां के बजाय नाबालिग को गांव में ही एक खाली मकान में ले गया। जहां आरोपी का दोस्त पहले से ही मौजूद था। जब उसने वहां से जाने की जिद की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed