{"_id":"63aaba6f28897a683007b203","slug":"misdeed-with-a-girl-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिमला की युवती से चंडीगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बना कर रखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh News: शिमला की युवती से चंडीगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बना कर रखा
Tue, 27 Dec 2022 03:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 03:00 PM IST
सार
किसी तरह पीड़िता आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका साथी सनी फरार है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करवा दिया गया है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के एक मकान में शिमला की 26 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामना आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। दोनों आरोपी पंजाब के हैं। चंडीगढ़ पुलिस की टीम पंजाब के कई जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिमला की रहने वाली युवती नौकरी की वजह से मोहाली में अपनी दोस्त के साथ किराये रह रही थी। इस दौरान मुलाकात सनी नाम के युवक से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई और चार दिन पहले आरोपी युवक घुमाने के बहाने युवती को चंडीगढ़ आया। आरोपी ने बहला-फुसला कर पीड़िता को एक मकान में ले गया। यहां अपने दोस्त परविंदर के साथ मिल उसने युवती को कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता को बंधक बना कर कमरे में रखा गया था। आरोप है कि कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद किसी तरह पीड़िता आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका साथी सनी फरार है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करवा दिया गया है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन