{"_id":"6457a629eab84f373702a773","slug":"misdeed-with-a-girl-in-an-empty-plot-in-ludhiana-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: युवती से दुष्कर्म, लालच देकर खाली प्लॉट में ले गया युवक, दरिंदगी कर वहीं छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: युवती से दुष्कर्म, लालच देकर खाली प्लॉट में ले गया युवक, दरिंदगी कर वहीं छोड़ा
Sun, 07 May 2023 06:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 May 2023 06:56 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में घर में अकेली मंदबुद्धि युवती के साथ एक युवक ने पैसे का लालच देकर घर से बाहर बुलाया और पास ही खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को वहीं छोड़ा और फरार हो गया। जब युवती घर पहुंची तो उसने परिवार वालों को सारी बात बताई। इसके बाद इसकी शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि पांच मई को उनकी बेटी घर में अकेली थी जो मंदबुद्धि है। परिवार के बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। तभी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को पैसे का लालच दिया और उसे अपने साथ घर के पास ही खाली प्लॉट में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन