फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 70 year old woman in Jalandhar of Punjab

जालंधर में ऑटो चालक की हैवानियत: 70 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, पेट्रोल डलवाने के बहाने की वारदात

Mon, 17 Oct 2022 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 08:28 PM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित पंप से तेल डलवाने के बहाने वह बुजुर्ग को कैंट रेलवे स्टेशन के खंडहरनुमा क्वार्टरों की तरफ ले गया। वहां उसे मारपीट और दुष्कर्म किया। एसीपी बबनदीप ने बताया कि पीड़िता के कपड़ों से खून के दाग भी मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Misdeed with 70 year old woman in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के जालंधर कैंट में ऑटो चालक ने 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी कैंट बबनदीप का कहना है कि पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। जांच के बाद बुजुर्ग महिला के नकली दांत भी मिले हैं, जिन्हें सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को रामामंडी निवासी प्रदीप दीपू के ऑटो में एक बुजुर्ग महिला चढ़ी। आरोपी ने कहा कि उसे पहले पेट्रोल डलवाना है। कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित पंप से तेल डलवाने के बहाने वह बुजुर्ग को कैंट रेलवे स्टेशन के खंडहरनुमा क्वार्टरों की तरफ ले गया। वहां उसे मारपीट और दुष्कर्म किया। एसीपी बबनदीप ने बताया कि पीड़िता के कपड़ों से खून के दाग भी मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोप में डीपी नामजद
उधर, रोपड़ जिले में एक निजी स्कूल में डीपी द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली के साथ क्लास के बाहर खड़ी थी। इस दौरान डीपी ने उसे स्पोर्ट्स रूम में जाने को कहा। डीपी उसे स्कूल के टॉप फ्लोर पर ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। यह बात छात्रा ने अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी डीपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed