फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 2 years old girl in Patiala of Punjab

सातवीं कक्षा के छात्र ने दो साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, टीवी दिखाने के बहाने ले गया था

Tue, 09 Apr 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with 2 years old girl in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पटियाला में दो साल की मासूम के साथ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और चार पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बयान दिया है कि वह अपनी बच्ची के साथ शनिवार को कमरे में लेटी थी।

विज्ञापन


उसी समय सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 साल का लड़का अपनी बहन के साथ कमरे में आया और लड़की को टीवी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके करीब 20 मिनट बाद उसे अपनी बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज आई। जब बाहर आकर देखा तो यह रोने की आवाज आरोपी लड़के के कमरे से आ रही थी। 
विज्ञापन


जब बच्ची की मां आरोपी लड़के के कमरे में पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी लड़का बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की मां को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का परिवार मूलरूप से यूपी का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से यह लोग पटियाला में किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराके उसका मेडिकल कराया जा रहा है। बच्ची फिलहाल उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed