फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 15 year old minor girl in Firozpur of Punjab

पंजाब: फिरोजपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, शिअद विधायक के पीए समेत पांच के खिलाफ केस

Fri, 07 May 2021 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 06:22 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता और दादा की मौत हो चुकी है। मां किसी मामले में जेल में बंद है। पीड़िता और उसका भाई अपनी नानी के साथ फिरोजपुर की किसी बस्ती में रहती है। पीड़िता ने कहा कि उसकी मौसी, छोती उर्फ पुरुषोत्तम प्रधान (पूर्व टैंपू यूनियन प्रधान) निवासी ग्वाल मंडी कैंट व नहना यह कहकर उसे घर से लेकर गए थे कि उसकी नौकरी के संबंध में किसी से बात करनी है।

विज्ञापन
Misdeed with 15 year old minor girl in Firozpur of Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक के पीए समेत पांच लोगों ने एक नाबालिग लड़की (15) से दुष्कर्म किया। पीड़िता को रात साढ़े आठ बजे से लेकर सुबह साढ़े छह बजे तक आरोपियों ने अपने चंगुल में रखा। पीड़िता का फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पर पीए समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता और दादा की मौत हो चुकी है। मां किसी मामले में जेल में बंद है। पीड़िता और उसका भाई अपनी नानी के साथ फिरोजपुर की किसी बस्ती में रहती है। पीड़िता ने कहा कि उसकी मौसी, छोती उर्फ पुरुषोत्तम प्रधान (पूर्व टैंपू यूनियन प्रधान) निवासी ग्वाल मंडी कैंट व नहना यह कहकर उसे घर से लेकर गए थे कि उसकी नौकरी के संबंध में किसी से बात करनी है।
विज्ञापन


आरोपी उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में ले गए। जहां अकाली दल के विधायक का पीए बलजिंदर सिंह निवासी भट्टियां वाली और एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था। पीड़िता के मुताबिक वहां बलजिंदर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी छोती, नहना व एक अन्य ने भी उससे दुष्कर्म किया। सभी आरोपी पूरी रात उसके साथ घिनौनी हरकत करते रहे। किसी तरह पीड़िता मौका पाकर वहां से निकली और सीधा अपने घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों को आपबीती सुनाई और पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वारदात की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर रजवंत कौर (थाना वुमन फिरोजपुर की प्रभारी) के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी बलजिंदर सिंह, छोती, नहना व लड़की की मौसी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से लड़की की मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरसेवक सिंह ने मामले को सियासी बताते हुए बलजिंदर के पक्ष में 11 मई को थाना सिटी के घेराव का एलान किया है।

मुझ पर किया झूठा केस : बलजिंदर
वहीं अकाली विधायक के पीए बलजिंदर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर के एक कांग्रेस विधायक औैर उसके साले ने सियासी साजिश के तहत उन पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि चार मई की रात की वारदात बताई जा रही है, इस दिन वह दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से वापस फिरोजपुर लौट रहे थे।

रास्ते में जिस ढाबे पर रोटी खाई, जिस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डाला, वहां की सीसीटीवी फुटेज भी चेक करवाई जा सकती है। यही नहीं मोबाइल लोकेशन भी जांची जा सकती है। जीजा-साले ने भाजपा के एक सीनियर नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था, उसकी पैरवी मैं कर रहा था, इसीलिए मुझ पर भी दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाया है। 

बलजिंदर सिंह ने कहा कि बार्डर से सटे गांवों के किसानों की बाढ़ से प्रभावित हुई फसलों का करोड़ों का मुआवजा आया है, इसकी आरटीआई उन्होंने डाली थी, क्योंकि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है। यही नहीं रेलवे में नौकरी के नाम पर लगभग 65 करोड़ का घोटाला किया गया है। ये सब उन्होंने ही उजागर किया है। इसलिए ये साजिश रची जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed