{"_id":"65c2548c62f1c3a4730cae0b","slug":"misdeed-case-registered-against-hockey-player-varun-kumar-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दो दिन पहले DSP बने, अब नाबालिग से दुष्कर्म में फंसे, जानें कौन हैं हॉकी खिलाड़ी वरुण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: दो दिन पहले DSP बने, अब नाबालिग से दुष्कर्म में फंसे, जानें कौन हैं हॉकी खिलाड़ी वरुण
Tue, 06 Feb 2024 09:26 PM IST
ajay kumar
एजेंसी, बंगलूरू/जालंधर
एजेंसी, बंगलूरू/जालंधर
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:26 PM IST
सार
आरोप के मुताबिक हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद बेंगलुरु के एक होटल ले गया। यहां शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। लड़की के मुताबिक इसके अलावा भी कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया। शादी का दबाव डालने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में अर्जुन पुरस्कार विजेता हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पंजाब सरकार ने दो दिन पहले ही वरुण कुमार को डीएसपी के पद पर नियुक्त किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को कहा कि महिला वर्तमान में एक एयरलाइन स्टाफर के रूप में काम कर रही है। उसने दावा किया कि वह 2018 में 17 साल की उम्र में वरुण कुमार के संपर्क में आई थी। उस समय वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रशिक्षण ले रहा था। एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया कि वरुण ने इंस्टाग्राम के जरिये उससे संपर्क किया और मिलने पर जोर दिया था।
विज्ञापन
जुलाई 2019 में वह युवती को बंगलूरू के एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वरुण पर शादी के बहाने महिला के साथ पांच साल में कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। बाद में उसने महिला को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और उसके कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
वरुण ने शादी के लिए दबाव डालने पर महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की भी धमकी दी थी। हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को बीती चार फरवरी को पंजाब सीएम ने नियुक्ति पत्र सौंप कर डीएसपी बनाया था। उनका जन्म हिमाचल में हुआ लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। वह ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल रहे हैं।