फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed case filed against father in Firozpur of Punjab

Firozpur News: बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता, मां ने दर्ज कराया केस

Sun, 19 Feb 2023 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Feb 2023 09:46 PM IST
सार

तफ्तीश कर रहीं इंस्पेक्टर गुरदीप कौर का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के कई टेस्ट किए जाएंगे, तभी पता चलेगा कि ऐसी हरकत उसने क्यों की है? पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Misdeed case filed against father in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी खेत में हरा चारा काटने के बहाने पीड़िता लेकर गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी 2022 और सात फरवरी 2023 को उसका पति पशुओं का हरा चारा काटने के बहाने अपनी 16 साल की बेटी को खेत लेकर गया। वहां पर बेटी को डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


15 फरवरी 2023 को फिर से बेटी को खेत में हरा चारा काटने के बहाने लेकर जाने लगा था लेकिन बेटी ने उसे मना कर दिया। उसके संग नहीं जाने पर वह बेटी को धमकी देने लगा। पति की इस हरकत से तंग आकर पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहीं इंस्पेक्टर गुरदीप कौर का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के कई टेस्ट किए जाएंगे, तभी पता चलेगा कि ऐसी हरकत उसने क्यों की है? पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म
तरनतारन के थाना सदर पट्टी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरनतारन निवासी 16 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी और बाथरूम में कपड़े धो रही थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और उसको जबरदस्ती कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते मौके से फरार हो गया। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तब उसने पूरी घटना की जानकारी उनको दी। एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed