फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed by a Religion People against Other Religion People

इतनी अमानवीय हरकत, कभी सुनी नहीं होगी आपने

Sun, 21 Dec 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 21 Dec 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
Misdeed by a Religion People against Other Religion People

लाहौरिया चौक स्थित विवेकानंद नगर में कुछ शरारती तत्वों ने मरा हुआ बछड़ा कट्टे में डालकर धार्मिक स्थल  के सामने फेंक दिया। मामले की सूचना किसी मोहल्लेवासी ने बजरंग दल वालों व पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बजरंग दल के सदस्य तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुप्तचर विभाग के सदस्यों ने धार्मिक स्थल  में जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था।

बजरंग दल के सदस्यों ने मोहल्लेवासियों से पूछताछ के बाद किसी शरारती तत्व की शरारत करने की बात मानते हुए मृत बछड़े का अंतिम संस्कार करवा दिया।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास

Misdeed by a Religion People against Other Religion People

जानकारी के अनुसार लाहौरिया चौक एरिया में विवेकानंद नगर स्थित धार्मिक स्थल के सामने किसी शरारती तत्व ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से एक मरे हुए बछड़े को डाल दिया।

मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक कपिल वत्स टीम सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस बल सहित जिला गुप्तचर विभाग के सदस्य भी धार्मिक स्थल के सामने पहुंच गए। उन्होंने धार्मिक स्थल  में जाकर देखा तो वहां कोई मौजूद नहीं था। बाद में बजरंग दल के लोगों ने बछड़े का अंतिम संस्कार करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आकर रुकने वालों का रिकॉर्ड रखे पुलिस

Misdeed by a Religion People against Other Religion People

बजरंग दल के नेता कपिल वत्स ने मौके पर पहुंचे सिटी थाना के इंचार्ज मंदीप सांगवान को कहा कि धार्मिक स्थल  में अक्सर बाहर से आकर मुस्लिम लोग ठहरतें हैं। लेकिन बाहर से आकर ठहरने वाले लोगों का पुलिस के पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है।

उन्होंने मांग की है कि चाहे होटल हो या फिर मंदिर-मस्जिद या फिर धर्मशाला, इनमें रजिस्ट्रेशन का नियम बनाया जाए। पुलिस भी अपना रिकॉर्ड तैयार करे। इस पर पुलिस ने कल तक मस्जिद में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड तैयार कर लेने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed