{"_id":"653263cb6a0b7be4cb06e291","slug":"miscreants-snatched-cash-worth-rs-29-lakh-from-a-woman-in-firozpur-of-punjab-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: महिला ने घर बेचा, 29 लाख रुपये की नकदी मिली, बदमाशों ने पिस्तौल दिखा छीन ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: महिला ने घर बेचा, 29 लाख रुपये की नकदी मिली, बदमाशों ने पिस्तौल दिखा छीन ली
Fri, 20 Oct 2023 05:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Oct 2023 05:03 PM IST
सार
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
फिरोजपुर के गांव मोहनके उताड़ में नकाबपोश तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर महिला से 29 लाख रुपये की नकदी छीन ली। पीड़िता फाजिल्का में अपना घर बेचकर यह नकदी लेकर मामा के घर पहुंची थी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शुक्रवार को तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फाजिल्का के रोड़ा वाली मंडी निवासी पीड़िता सीता (30) ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने अपना घर 34 लाख रुपये में बेचा था और 18 अक्तूबर को मकान की रजिस्ट्री हुई थी। 29 लाख रुपये की नकदी लेकर अपने पति, जीजा बिट्टू, चाचा के लड़के रिंकू और टैक्सी चालक के साथ गांव मोहनके उताड़ में अपने मामा के यहां आई थी।
विज्ञापन
मामा के यहां यह धनराशि रखने के बाद सभी लोग गांव पाली वाला चले गए थे। वहां से 19 अक्तूबर सुबह 10 बजे रिंकू के साथ मामा के घर फिर पहुंची। जब वह घर में घुसी तो पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश भी आ धमके। उन्होंने पिस्तौल दिखा 29 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। उधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। फिलहाल थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन