{"_id":"57038f594f1c1be818c81105","slug":"misbehave-in-police-constable-chandigarh-police-constable-dress-pcr-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल की युवक ने वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल की युवक ने वर्दी फाड़ी
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 05 Apr 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े की कॉल पर पहुंचे पीसीआर में तैनात कांस्टेबल से युवक ने हाथापाई की व कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पीसीआर कंट्रोल रूम में सूचना मिली की सेक्टर 29 में एक घर के पास झगड़ा हो रहा है।
सूचना पाते पीसीआर में तैनात कांस्टेबल राकेश कुमार अपने साथी कांस्टेबल के साथ मौके पर पुहंचे । वहां गुरमीत सिंह नाम का युवक झगड़ रहा था। पीसीआर से जैसे ही कांस्टेबल राकेश कुमार उतर कर उसके पास पहुंचा व काबू करने की कोशिश की गुरमीत सिंह कांस्टेबल से ही उलझ पड़ा। गुरमीत ने राकेश कुमार के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल की वर्दी फट गई ।
इसी बीच इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक पुलिस स्टेशन से जांच अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मी भी मौकेपर पहुंच गये। जिन्होंने आरोपी युवक गुरमीत को काबू किया।
पीड़ित कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व लड़ाई झगड़ा करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है कोई काम धंधा नही करता है।