फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor wrestling players accused sai coach for molestation

साई की 7 नाबालिग पहलवान बोलीं, छेड़ते हैं कुश्ती कोच

Sat, 01 Feb 2014 12:54 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
minor wrestling players accused sai coach for molestation

स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) के हिसार केंद्र की राष्ट्रीय स्तर की सात नाबालिग महिला पहलवानों ने अपने कुश्ती कोच पर शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस को दी लिखित शिकायत में खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि उन पर जातिगत टिप्पणियां की जा रही हैं और गालियां भी दी जाती हैं।

विज्ञापन


इन खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी पत्रकारों से रूबरू हुए और उन्होंने आरोपी कुश्ती कोच सतबीर पंघाल पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सभी सातों खिलाड़ी 14 से 16 साल की हैं। शुक्रवार देर शाम सभी खिलाड़ी आईजी कार्यालय पहुंची, जहां से निर्देश मिलने के बाद एचएयू चौकी में आरोपी कोच सतबीर पंघाल पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

छत पर बुलाया और की शारीरिक छेड़छाड़

minor wrestling players accused sai coach for molestation

खेल संस्थान में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए हॉस्टल में रहने वाली पहलवानों ने शुक्रवार को पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए अपने कोच पर कई गंभीर आरोप लगाए।

15 साल की पहलवान ने बताया कि वह कुश्ती प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान कोच सतबीर पंघाल ने उसे छत पर बुलाया और शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। एक और महिला पहलवान ने आरोप लगाया कि कोच ने अकेले में उसकी साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।

हिसार के आईजी कार्यालय में दी शिकायत

minor wrestling players accused sai coach for molestation

सातों महिला पहलवानों ने कहा कि कोच द्वारा उन्हें मानसिक तौर पर भी प्रताड़ना दी जाती है। एक महिला पहलवान ने कहा कि कोच ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। खिलाड़ियों के चरित्र को लेकर भी कोच ने लगातार टिप्पणियां कीं।

महिला पहलवानों ने आरोप लगाया कि कोच उनके परिजनों के बारे में भी अपशब्दों का प्रयोग करता है। महिला पहलवानों और उनके परिजनों ने कोच पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है। हिसार के आईजी कार्यालय को भी इस बारे में लिखित शिकायत दी गई है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

आरोपी कुश्ती कोच की सफाई सुनिए

minor wrestling players accused sai coach for molestation

वहीं, आरोपी कोच सतबीर पंघाल ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों का प्रदर्शन सही नहीं था। इस कारण बीते सप्ताह ऐसी खिलाड़ियों को संस्थान से निकालने की अनुशंसा की थी, जिस कारण यह खिलाड़ी बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed