फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor maid found dead in inspector's house

इंस्पेक्टर की कोठी में मृत मिली नाबालिग नौकरानी, दुराचार के बाद हत्या का आरोप

Fri, 13 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 13 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Minor maid found dead in inspector's house
रेप और हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर और कमिश्नरेट लुधियाना पीसीआर के इंचार्ज वरुणजीत की बाड़ेवाल प्रोफेसर कालोनी (रंजीत नगर) स्थित कोठी में रहने वाली नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नौकरानी की मौत पहली मंजिल पर बने कमरे में हुई है, जहां इंस्पेक्टर वरुणजीत का साला गुरिंदर सिंह रहता है। 
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना पीएयू की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को देर रात इस बात का पता चला तो वह इंस्पेक्टर वरुणजीत की कोठी पर गए। उनका आरोप था कि किसी ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। उन्हें कह दिया कि रोशनी का शव सिविल अस्पताल में पड़ा है। वीरवार की सुबह बाड़ेवाल कोठी के बाहर रोशनी के परिजन और सगे संबंधी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि लड़की के साथ दुराचार कर उसकी हत्या की गई है। यह कहते हुए लोगों ने वहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने वहां प्रदर्शनकारियों ने समझाने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। एक ईंट वहां खड़े थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद के मुंह पर जा लगी। इससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की कोठी में साला भी रहता है

Minor maid found dead in inspector's house
इंस्पेक्टर की कोठी में मृत मिली नाबालिग नौकरानी
इंस्पेक्टर की कोठी में साला भी रहता है
बाड़ेवाल रोड प्रोफेसर कालोनी स्थित रंजीत नगर में इंस्पेक्टर वरुणजीत की कोठी बनी हुई है। ग्राउंड फ्लोर पर इंस्पेक्टर वरुणजीत रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर उनका साला गुरिंदर सिंह रहता है। मृतक लड़की गुरिंदर सिंह के घर काम करती थी, जबकि उसका सारा परिवार भाई रणधीर सिंह नगर में किराए के मकान में रहता है।

वह पिछले ढाई साल से गुरिंदर के पास ही काम कर रही थी। मृतक लड़की के भाई अवदेश ने कहा कि वह बुधवार शाम जब अपनी बहन से मिलने के लिए आया तो कोठी मालिकों ने कहा कि वह अभी है नहीं, किसी सहेली से मिलने के लिए गई हुई है। देर रात करीब 12 बजे उन्हें फोन आया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो किसी ने उन्हें घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया।  
 

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी मौत की सच्चाई : एसएचओ 

Minor maid found dead in inspector's house
इंस्पेक्टर की कोठी में मृत मिली नाबालिग नौकरानी
पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी मौत की सच्चाई : एसएचओ 
थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर बृज मोहन ने कहा कि लड़की ने आत्महत्या ही की है। अभी तक की जांच में जो भी सामने आया है उससे यहीं लग रहा है कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन क्यों की इस का कारण अभी पता नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस कमरे में उसने आत्महत्या की है वह अंदर से बंद था। उस कमरे को तोड़ते हुए वीडियो भी बनाई गई है। परिजनों के ब्यान लिख लिए गए है। बाकी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर बृज मोहन ने कहा कि जिन लोगों ने पथराव किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed