{"_id":"57738a444f1c1bc97379c7d6","slug":"minor-girls-run-away-from-orphanage-in-panipat-one-was-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में अनाथालय से भागी 3 नाबालिग युवतियां, एक गर्भवती थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत में अनाथालय से भागी 3 नाबालिग युवतियां, एक गर्भवती थी
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के गांव सौंदापुर स्थित अनाथालय से 3 नाबालिग युवतियां अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। उनमें से एक युवती पिछले दिनों गर्भवती मिली थी। असंध चौकी में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। डीसी चंद्रशेखर खरे ने मामले की जांच एसडीएम विवेक चौधरी को सौंप दी है।
वहीं, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन सूद ने कहा है कि संरक्षक का फोन आते ही टीम को अनाथालय भेजा गया था। अनाथालय में वार्डन पूजा लड़कियों के साथ ही सोती हैं। मंगलवार को भी वह एक कमरे में उन्हीं के साथ सोई हुई थीं।
अनाथालय में रह रही 16 वर्षीय कल्पना, 13 वर्षीय मीना और 10 वर्षीय हेमा (सभी काल्पनिक नाम) ने अलसुबह पांच बजे वार्डन के कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। इसके बाद चार दीवारी के किनारे वॉशिंग मशीन लगाकर तीनों दीवार फांदकर चली गईं। वार्डन सुबह जगी तो कमरे की बाहर से कुंडी लगी थी। तीनों लापता थीं।