पेपर देते ही नाबालिग छात्रा, प्रेमी के साथ फुर्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली शहर के एक नामी स्कूल के बाहर से एग्जाम के बाद एक प्रेमी छात्र अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो लड़की के घरवाले स्कूल पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद पुलिस ने शहर में अलर्ट कर दिया और पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। इस संबंधी थाना मटौर में मामला दर्ज किया गया है। लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नए साल में अपनी तरह का यह पहला मामला है।
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है। जब एक नामी प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र एग्जाम के बाद भगाकर ले गया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं पहुंची। लड़की के घरवाले टेंशन में आ गए।
रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
घरवाले तुरंत स्कूल पहुंचे और लड़की के बारे में पूछताछ की, लेकिन स्कूल वालों ने बताया कि विद्यार्थी छुट्टी के बाद जल्दी निकल गए थे। इसी बीच घरवालों ने लड़की के बारे में कई जगह तलाश की।
साथ ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग गया। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रेमी छात्र और छात्रा को गिरफ्तार कर लिया।
बड़े घर का है छात्र, रहता था पीजी में
प्रेमी छात्र पड़ोसी राज्य का रहने वाला है। वह उक्त राज्य की अच्छी फैमिली से संबंध रखता है। वह शहर के ही एक प्राइम फेज में पीजी में रहता था। काफी समय से दोनों में प्रेम चल रहा था। सोशल साइट्स पर दोनों एक दूसरे से चैटिंग आदि भी करते थे।