फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor Girl Refused to Rape Allegations on Father in Court

'पिता ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया'

Thu, 27 Nov 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
Minor Girl Refused to Rape Allegations on Father in Court

पिता और कजिन पर रेप के आरोप लगाने वाली नाबालिग आरोपों से मुकर गई। बुधवार को नाबालिग ने अदालत में कहा कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सेक्टर-52 की 17 साल की नाबालिग ने मंगलवार को अपने पिता व कजिन भाई पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने पिता व कजिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत रेप का मामला दर्ज कर पिता छोटे लाल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


नाबालिग का मेडिकल भी करवाया था। लड़की को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जाएगा। मामले में नाबालिग का कजिन संजय भी आरोपी था।

5 साल कर रहा था रेप, गर्भपात भी कराया

Minor Girl Refused to Rape Allegations on Father in Court

साउथ सेक्टर की एएसपी उर्विजा गोयल के अनुसार लड़की की उम्र सत्रह साल है। नाबालिग ने बताया कि उसका पिता 12 वर्ष की उम्र से उससे लगातार रेप कर रहा है। पिता ने दो बार उसका गर्भपात भी करवाया। पहले तो शर्म और डर के मारे उसने कुछ नहीं कहा।

नाबालिग सेक्टर-35 के स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। वे चार भाई बहन हैं। उसकी मां बीमार रहती है। नाबालिग ने पहले इस बारे में अपनी मां को बताया, फिर मां ने बेटी को सलाह दी थी कि वह किसी को कुछ न कहे।

हद होने पर नाबालिग ने स्कूल प्रिंसिपल को एक चिट्ठी  लिखकर यह बात बताई। प्रिंसिपल बच्ची को साथ लेकर थाना-36 लेकर गईं, जहां उन्होंने पिता और कजिन भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed