फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl gangrape in shiv temple at kaithal

whatsapp पर वीडियो डालने की धमकी दे नाबालिग से गैंगरेप

Tue, 15 Dec 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Tue, 15 Dec 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
minor girl gangrape in shiv temple at kaithal

कैथल के मॉडल टाउन में स्थित शिवमंदिर में दो युवकों ने एक नाबालिग के साथ व्हॉट्स एप पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं दो ने उनका सहयोग करते हुए धार्मिक स्थल के बाहर पहरा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में यहां रिहायसी कॉलोनी निवासी पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह थ्री व्हीलर चलाकर परिवार का गुजारा करता है। गांव सेगा निवासी कपिल का मॉडल टाउन में कुछ लोगों के पास आना-जाना था।
विज्ञापन


इसी बीच उसने उसकी नाबालिग बेटी को मोबाइल फोन दे दिया। गत 12 दिसंबर रात करीब 10 बजे कपिल ने उसकी बेटी के पास फोन किया कि वह रात को यहां स्थित एक धार्मिक स्थल में आएगा। वह भी वहां आ जाए। अन्यथा उसका वीडियो वह व्हाट्स-एप पर अपलोड कर देगा। उसकी बेटी ने उसे आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रात करीब 12 बजे सारन निवासी अमन उर्फ सोनू के फोन से उसकी बेटी के पास फोन आया। जिसने उसको कहा कि अगर वह वहां नहीं आई तो वह उसका वीडियो व्हाट्स-एप पर डाल देगा।

पूरे प्रकरण में धार्मिक स्थल के पुजारी का भी हाथ

minor girl gangrape in shiv temple at kaithal

रात करीब 12 बजे उसकी बेटी दबाव में आकर घर से चली गई। जहां कपिल व अमन दोनों मौजूद थे। दोनों ने उसकी बेटी को मंदिर के कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।

कपिल व अमन ने कौथ कला जिला हिसार निवासी सुशील व सारण निवासी विकास को भी वहीं में बुला लिया। इन दोनों युवकों ने धार्मिक स्थल के कमरे के बाहर पहरा दिया और कपिल व अमन ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी बेटी को किसी पर को इस बारे में बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद सुबह पांच बजे कपिल उसे गांव सेगा ले गया। जहां से वह सुबह करीब 11 बजे उसे वापस छोड़ गया। जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसकी बेटी काफी घबराई हुई थी। उसने सारी आपबीती परिवार को सुनाई। इस पूरे प्रकरण में धार्मिक स्थल के पुजारी का भी हाथ है।

पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले की जांच डीएसपी एईसी जोगिंद्र सिंह जी कर रहे हैं।
निर्मला देवी, एसएचओ, महिला थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed