फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl gangrape in panipat of haryana

गैंगरेपः नाबालिग सहेली को बुलाया और तीन युवकों को सौंप दिया, ऐसे खेला 'घिनौना खेल'

Tue, 24 Apr 2018 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 24 Apr 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
minor girl gangrape in panipat of haryana
Rape, Gangrape
एक लड़की ने अपनी ही नाबालिग सहेली के साथ ऐसा 'घिनौना खेल' खेल दिया कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है। एक किशोरी को युवती बहाने से बुलाकर घर के साथ लगते गन्ने के खेत में ले गई। खेत में तीन युवक पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी को छोड़कर लड़की चली गई और फिर तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को खेत में ही छोड़कर भाग गए। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


पीड़िता को लेकर पिता सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मेडिकल करने से मना कर दिया। 12 घंटे बाद विधायक  रविंद्र मछरौली ने दखल दिया, तब केस दर्ज हुआ। महिला पुलिस डीएसपी विद्यावती टीम के साथ गांव पहुंची और किशोरी व उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई ने कहा- 10 लाख में समझौता कर लो

minor girl gangrape in panipat of haryana
rape
पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करवाई और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने तीन आरोपियों जुनेद पुत्र नाजिम, साबीर पुत्र जाकिर व कलीम पुत्र कौसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गई युवती के मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल आरोपी फरार हैं। मेडिकल के बाद रविवार को पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। अब पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत तीनों आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने शिकायत में पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं।

पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस दस लाख रुपये लेकर मामले को रफादफा करने के लिए कह रही है। राजीनामे के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वहीं एसएचओ मीना कुमारी ने आरोपों को बेबुनियादी बताते हुए कहा कि समझौते का प्रयास करने और केस देरी से दर्ज करने के सारे आरोप निराधार हैं। हमने तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed