{"_id":"58650add4f1c1b425ceebd89","slug":"millions-of-2000-rupee-caught-from-two-boy-at-sunam-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नौजवानों से मिले 20 लाख के गुलाबी नोट, बैग में ले जा रहे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नौजवानों से मिले 20 लाख के गुलाबी नोट, बैग में ले जा रहे थे
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(पंजाब)
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के सुनाम में दो हजार के नोटों के साथ पकड़े दो युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी नोट मिलने के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब दो नौजवानों को 20 लाख रुपये के 2000 के नोटों के साथ पकड़ा गया है। पंजाब के सुनाम में पुलिस ने नई करेंसी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के बैग से दो हजार रुपये के एक हजार नोट बरामद किए हैं। पटियाला से इनकम टैक्स विभाग की पहुंची टीम मामले की जांच में जुट गई है।
डीएसपी जशनदीप सिंह गिल व सिटी एसएचओ राहुल कौशिक ने बताया कि सिटी पुलिस ने यहां के आईटीआई चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो व्यक्तियों, जिनके पास एक बैग था, की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग में से दो हजार रुपये के एक हजार नोट बरामद किए गए। दोनों आरोपियों की पहचान मालेरकोटला निवासी दिपांशु जिंदल तथा अमित कुमार के रूप में हुई है।
एसएचओ ने कहा कि आरोपी दीपांशु का मालेरकोटला में बर्तनों का कारोबार है जबकि अमित कुमार उसका दोस्त है। आरोपी उक्त रकम सोने के आभूषण बेचकर लाने की बात कह रहा है। जबकि पैसे किसे देने थे इस संबंधी कोई जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई। आईटी पटियाला से जांच के लिए आए इंस्पेक्टर संजीव ठाकुर व स्नेह लता ने कहा कि करेंसी असली है, लेकिन आरोपी इस संबंधी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे रहे हैं।
आरोपी दीपांशु ने कहा कि उनके किसी अभि नामक दोस्त ने उक्त रकम सुनाम के आईटीआई चौक में किसी व्यक्ति को देनी थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें पकड़ लिया। वह अपने दोस्त अमित के साथ सुनाम में बस से आया था और आईटीआई चौक में वे बस से उतरे थे।