लो जी! होर सुनो, अब दूध भी होने लगा चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-36 डी मार्केट में तीन युवा सोमवार सुबह स्विफ्ट कार से आए और दूध से भरे पांच कैरेट चुरा ले गए। एक कैरेट में 24 पैकेट यानी 12 लीटर दूध था। हालांकि, यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बहरहाल, शॉप मालिक की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित आशीष चौधरी ने बताया कि शॉप नंबर-146 में उनकी करियाने की दुकान है। सुबह करीब 5:30 बजे तीन चोर सफेद स्विफ्ट कार में आए। इनमें से दो युवक दुकान के सामने से दूध से भरे पांच कैरट चुरा ले गए। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मार्केट के चौकीदार ने भी सफेद कार में युवकों के आने की सूचना दी।
पुलिस ने कहा, अभी ड्यूटी पर नहीं हूं
शॉप मालिक आशीष चौधरी ने बताया कि चौकीदार से चोरी की सूचना पाकर उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन किया। पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बीट बॉक्स पुलिस को सूचना देने पर जवाब आया कि अभी ड्यूटी पर नहीं हूं।
मौके से 100 मीटर पर है बीट बॉक्स
घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पुलिस का बीट बॉक्स है। सेक्टर-36 डी के दुकानदारों का आरोप है कि इस बीट बॉक्स में पुलिस कभी-कभार ही दिखती है।
पहले भी कर चुके हैं ऐसी वारदात
शॉप मालिक आशीष चौधरी के अनुसार, मार्केट में पहले भी इन्हीं चोरो ने दूध से भरे कैरेट चुराए थे। तीन जनवरी को भी चोर दो कैरट दूध ले गए थे।
27 जनवरी को तीन कैरट दूध चुरा ले गए थे, लेकिन चोर व चोरी की तस्वीर नहीं होने की वजह से उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी थी।