फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   member of interstate robber gang arrested

अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 14 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
member of interstate robber gang arrested

13 फरवरी को पंचकूला की पुलिस अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को चोरी की कार, बाइक और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह जानकारी पंचकूला के डीसीपी अनिल कुमार धवन ने दी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, कि उन्हें एनएच पर पंचकूला सेक्टर 23/24 के टी प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया गया। चारों मूलरूप से हरियाणा के भिवानी और हिसार जिला से बताए गए हैं।
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी की एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन लाख रुपये की एक बेनेली बाइक और एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, दो लोहे की रॉड एवं बेसबॉल की स्टिक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी धवन ने बताया कि गुप्त सूचना के तुरंत बाद जिला अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर गिरोह को हथियारों और वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में इन्होंने अपने नाम जिला भिवानी के गांव बडदू वासी जोगिंद्र सिंह उर्फ जोगा पुत्र रामपत, जिला हिसार के गांव मुगलपुरा वासी राजेंद्र पुत्र दलबीर सिंह, भिवानी जैन चौक तेलीवाड़ा वासी दीपक कुमार उर्फ टीनू पुत्र अनिल कुमार तथा जिला हिसार के गांव मुगलपुरा वासी शुभम पुत्र रामनिवास बताए हैं।

धवन के अनुसार पुलिस पूछताछ में गिरोह के चारों सदस्यों ने बताया है कि उनसे बरामद की गई छह लाख रुपये की स्विफ्ट कार उन्होंने हथियारों की नोक पर डेराबस्सी से लूटी थी। जबकि बेनेली कंपनी की करीब तीन लाख की मोटर साइकिल कालका से छीनी थी। उन्होंने बताया कि गिरोह के चारों सदस्यों से पूछताछ जारी है। उन्हें सोमवार को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed