फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood

मेहरम मर्डर केस सुलझा, पड़ोसी निकला कातिल

Wed, 19 Nov 2014 01:39 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 19 Nov 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood

मेहरम मर्डर केस सुलझ गया है। 6 वर्षीय मेहरम का कातिल उसका करीबी पड़ोसी ही निकला। कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कातिल का नाम तेजिंदर बताया जा रहा है। वह पेशे से कार ड्राइवर है और मेहरम के घर के सामने वाले घर में रहता था।

विज्ञापन


आईजी पटियाला ने केस सुलझने की पुष्टि कर दी है। हत्या में पुलिस पहले से ही किसी करीबी रिश्तेदार या पड़ोसी के शामिल होने की बात कर रही थी। मामले की जांच में संबंधित कुछ सबूत जांच के दौरान पुलिस के हाथ लगे थे।
विज्ञापन


सोमवार को भी पुलिस ने करीब चार लोगों को राउंडअप किया। उनसे कई घंटे लगातार पूछताछ की। पुलिस की टीमों ने कई राज्यों में भी छापेमारी की। परिवारजनों से भी पूछताछ की गई। मेहरम के पिता से भी फोन पर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूडे़ के मलबे में मिला था शव

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood

फेज-9 से 28 अक्तूबर को अगवा हुए छह वर्षीय मेहरम का शव सेक्टर-69 में मायो अस्पताल के सामने वाले डंपिंग प्वाइंट से सटी झाड़ियों से मिला। शव को मलवे में दबाया गया था और पहचान मिटाने के लिए चेहरे व धड़ को तेजाब से जलाया गया था।

शव का ऊपरी हिस्सा कंकाल में बदल चुका था। मेहरम की नानी ने जूते, कपड़ों व गात्रे से पहचान की। शाम को आईजी परमजीत सिंह गिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया है कि घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग लगे हैं।

जल्दी ही केस सुलझा लिया जाएगा। शुक्रवार सुबह दस बजे के बाद सफाई मुलाजिम वीरपाल सेक्टर-69 के डंपिंग प्वाइंट पर रेहड़ी से कूड़ा डालने पहुंचा था। उसने देखा कि मलबे के ढेर में किसी बच्चे की टांग दिखाई दे रही थी और पैर में नीले रंग का जूता था। वीरपाल ने तुरंत यूनियन प्रधान को, उसके बाद 10:53 बजे पुलिस को सूचित किया।

एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम, डॉक्टर व डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां काफी बदबू आ रही थी। शव को जमीन से निकाला गया, जिससे फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सैंपल लिए। शव करीब डेढ़ फुट मलबे के नीचे था और शव में कीड़े चल रहे थे।

दोपहर को आया फोन, शाम को अपहरण

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood

मेहरम की मां रविंदर कौर ने पुलिस को बताया था कि उसके  पति ने तलाक के कागज भेजे थे। हालांकि दोनों की बातचीत होती रहती थी।

28 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे उसके पति का उसे धमकी भरा फोन आया कि वह अपने बच्चे को वापस ले जाएगा। इस बात पर दोनों के बीच फोन पर बहस भी हुई। उसी दिन शाम के समय मेहरम का अपहरण हो गया था।

28 अक्तूबर की शाम मेहरम अपने घर के बाहर पार्क में खेल रहा था। तभी बिजली गुल हुई। इसी दौरान मेहरम का अपहरण हो गया। मेहरम को अगवा करने वाले को एक बच्चे ने देखा था। उसने उक्त आदमी के हुलिए और कपड़ों के बारे में जानकारी भी दी।

अपहरण के दो दिन बाद ही मार दिया गया

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood

इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर खरड़ स्थित उसके दादा के घर पर छापा मारा लेकिन लेकिन मेहरम वहां नहीं मिला। बच्चे की तलाश में पुलिस ने माछीवाड़ा में भी रेड की, वहां से भी पुलिस खाली हाथ लौटना पड़ा था।

कंकाल में बदल चुके शव की मेहरम के रूप में पहचान फिलहाल कपड़ों, जूतों के कारण ही की गई है। इस मामले में डीएनए जांच के बाद ही शव की सही पहचान सामने आएगी।

शुक्रवार देर शाम जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेहरम की हत्या गला दबाकर की गई। रिपोर्ट में शव को आठ दिन पुराना बताया गया है। यानी दस दिन पहले अपहरण किए जाने के दो दिन बाद ही मेहरम की हत्या कर दी गई।

मेहरम का संस्‍कार, शोक से नाना को हार्ट अटैक

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood
मेहरम का संस्कार हो चुका है। वहीं, संस्कार के दौरान ही मेहरम के शोकग्रस्त नाना को दिल का दौरा पड़ गया।

सेक्टर-57 में हुआ अंतिम संस्कार

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood

छह वर्षीय मेहरम को शनिवार को सेक्टर-57 के श्मशानघाट पर सैकड़ों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। एक ओर जहां लोगों की आंखें नम थी, वहीं दिलों में पुलिस के प्रति गुस्से का गुबार। बेसुध हालत में मेहरम के नाना बलविंदर सिंह ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठने पर उन्हें आईबीवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार को छह वर्षीय मेहरम की अंतिम विदाई में हुजूम उमड़ पड़ा। इस हृदयविदारक घटना के बाद हर किसी की आंख नम थी। इससे पहले कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा था। अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

शव के फेज-9 स्थित घर पर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मां और नानी मेहरम के शव से लिपट-लिपट कर रोती रही। इसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखें छल-छला गईं और दिल रो उठा।

मेहरम मर्डर: किडनैपर के स्कैच जारी

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood
जिन बच्चों ने मेहरम को अगवा होते देखा, पुलिस ने उनके बताए हुलिए के मुताबिक तीन स्कैच तैयार करवाए हैं।

कातिलों के संबंध में जानकारी दें

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बच्चों के बताए हुलिए के मुताबिक जो तीन स्कैच तैयार किए हैं, उनमें एक स्कैच क्लीन शेफ पुरुष का है। वहीं दो अन्य स्कैच में आरोपी मूच्छों वाले व्यक्ति हैं। इसके अलावा जिले की सारी पीसीआर गाड़ियों और शहर के प्रमुख स्थानों पर स्कैच लगाने का निर्णय लिया गया है। ताकि पुलिस कातिलों तक जल्द पहुंच सके।

कातिलों के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस ने नंबर जारी किए हैं। इनमें एसएसपी को सूचना देने के लिए  0172-2270575-76 पर कॉल करनी होगी। वहीं डीएसपी को सूचना देने के लिए 9803131333 व एसएचओ को 98152-10001 पर बात कर सकते हैं।

मोमबत्तियां जलाकर मांगा मेहरम के लिए इंसाफ

Mehram Murder Case Sort Out, Murder by Neighbourhood
मासूम मेहरम के हत्यारे को पकड़ने और पुलिस के खिलाफ श‌हरवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed