फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical student publicly punched and kicked on the road by her crazy boyfriend

दोस्ती से किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने दी ये सजा

Fri, 29 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Medical student publicly punched and kicked on the road by her crazy boyfriend
crime against womens
चंडीगढ़ में कई सालों से साथ पढाई कर रहे एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही सहपाठी के फ्रेंड‌श‌िप से मना करने पर की ये शर्मनाक करतूत। सेक्टर 45 में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में मेडिकल छात्रा को सरेआम सड़क पर लात घूंसों से पिटाई की और फरार हो गया। घायल युवती का जीएमसीएच 32 में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती जीएमसीएच 32 अस्पताल में फूड एंड न्यूट्रिशियन कोर्स में इंटर्नशिप कर रही है और और सेक्टर 45 में रहती है। युवती के परिवार वालों ने बताया की मोहाली निवासी अमृत कई सालों से लड़की के साथ पढाई कर रहा था। वह अब उसको दोस्ती करने के लिए मजबूर कर रहा था। परिजनों के मुताबिक अमृत युवती पर दबाव बना रहा था कि वो उसके साथ दोस्ती कर ले, लेकिन लड़की उसके प्रेम प्रस्ताव को बार बार ठुकरा देती थी।
विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर युवक ने वीरवार को पहले तो  सेक्टर 10 में मेडिकल छात्रा के साथ मारपीट की। युवती वहां से भागकर किसी तरह सेक्टर 45 घर के पास पहुंची तो यवक  ने उसका रास्ता रोका और सड़क पर ही लात घूसों से पिटाई कर  डाली। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे तो वह मौके से फरार हो गया। जब इस बात का पता परिजनों को चला तो उन्होंने तुरंत युवक के खिलाफ  मारपीट की  शिकायत पुलिस को दी । पुलिस ने उनके बयान पर अमृत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है । युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक उन्हें फोन पर शिकायत वापस लेने की धमकियां भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed