{"_id":"5751c8164f1c1bd649109235","slug":"mechanical-engineering-student-of-lovely-university-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवली यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लवली यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में सल्फास की गोलियां निगलकर खुदकुशी कर ली। परीक्षा में कम नंबर आने से छात्र काफी तनाव में था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के रहने वाले अजीत मौर्या का वीरवार को मैकेनिकल स्ट्रीम के फाइनल ईयर का परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। पुलिस ने दावा किया है कि परीक्षा में अंक कम आने की वजह से अजीत परेशान था। इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि अजीत मौर्या ने रिजल्ट घोषित होने के बाद फोन पर अपने पारिवारिक सदस्यों से बात की थी। परिजनों के अनुसार अजीत काफी परेशान था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अजीत ने वीरवार को होटल प्रकाश में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह से उसने न तो दरवाजा खोला और न ही कोई आर्डर मंगवाया। दोपहर तक होटल के प्रबंधकों को जब शक हुआ तो उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो उसकी लाश कमरे में पड़ी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने उसके पास से एलपीयू के सर्टिफिकेट व आई कार्ड देखकर फोन पर पारिवारिक सदस्यों से बात की तो पता चला कि उसके अंक कम आने के कारण वह परेशान था।