फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married women, crime, punjab news, married women clothes

लालची ससुरालियों ने बहू के साथ की वो दरिंदगी, पार हो गई सारी हदें

Wed, 16 Nov 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रूपनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रूपनगर Updated Wed, 16 Nov 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
Married women, crime, punjab news, married women clothes
विवाहिता के कपड़े फाड़कर बना डाली वीडियो
प्रेम विवाह करने वाली एक विवाहिता ने भाजपा के एक नेता व उसके सहयोगियों और अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोपी लगाए है। मोरिंडा के मोहल्ला उची घाटी निवासी महिला के मुताबिक पहले उसे थप्पड़ मारा गया और फिर उसके कपड़े फाड़कर वीडियो बनाई गई। इसके बाद वीडियों को नेट पर डालने की धमकी दी गई। विवाहिता का कहना है कि आरोपियों की ऊंची पहुंच होने के कारण पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने अब इस संबंध में डीआइजी रूपनगर रेंज को लिखित रूप से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति इटली में रहता है। उसकी सास सुरजीत कौर, पंचकूला में रहने वाली ननद अनीता रानी, परवीण कौर तथा नवांशहर में रहने वाली ननद रीटा उसके साथ अक्सर मारपीट करते है।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसकी सास व ननदों ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इस काम में उनकी मदद सङ्क्षवदर सिंह पनेसर व तीन-चार अन्य महिलाओं ने भी उनका साथ दिया। इसी दौरान पर मौके पर उसकी मां प्रेम लत्ता गोयल पहुंची और उनके चंगुल से उसे छुड़ाया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसके बयान लिए पर फिर भी उसके ससुरालियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद भी कपड़े फाड़े गए, थप्पड़ मारा गया

Married women, crime, punjab news, married women clothes
विवाहिता के कपड़े फाड़कर बना डाली वीडियो - फोटो : Demo Pic
महिला के मुताबिक इस घटना के बाद एक दिन फिर उसके कपड़े फाड़े गए, थप्पड़ मारा गया। आरोपियों ने इसकी वीडियो भी बनाई। गत एक नवंबर को दोपहर के वक्त उसके घर भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार सूद सहित पार्षद राजेश कुमार, राकेश कुमार तथा सविंदर सिंह पनेसर भी आए। उन्होंने पहले उसकी सास व ननदों के साथ गुप्त रूप से बात की। इसके बाद उसे गालियां आदि निकालने लगे।

उसने बताया कि जब वो उठकर अपने कमरे में गई तो राकेश कुमार बग्गा तथा योगेश सूद भी कमरे में आ गए और उसे थप्पड़ मारने लगे। उन्होंने उसे चारपाई पर लिटा दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान पार्षद राजेश कुमार मोबाइल से उसकी वीडियो बनाता रहा। जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ उसकी अद्र्धनग्न वीडियो नेट पर डालने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

कल सौंप दूंगी एसएसपी को रिपोर्ट
एएसपी कंवरदीप शिकायत की जांच कर रही एएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि आज वे मोरिंडा में किसी समागम में ड्यूटी के कारण व्यस्त हैैं। इस कारण जांच नहीं कर सकी हैं, लेकिन एकाध दिन में मामले की पूरी जांच कर अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप देंगी। पुलिस की नीयत पर शंका करना गलत है, क्योंकि अगर कोई आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed