हवस के लिए प्रेमी संग भागी विवाहिता ने बेटे को दी खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवस के लिए पांच महीने पहले घर से भागी विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 7 साल के बेटे को दी खौफनाक मौत। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है और आरोपियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार में वारदात को अंजाम दिया।
मृतक के दादा की शिकायत पर शहर पुलिस ने विवाहिता और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर विवाहिता और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को मुंडा माजरा निवासी जसमेर सिंह ने रामपुरा चौकी में शिकायत दी कि उसके लड़के संजय की शादी वर्ष 2003 में शाहाबाद निवासी मनप्रीत के साथ हुई थी। संजय व मनप्रीत के एक लड़का और एक लड़की है।
मनप्रीत का पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अप्रैल में मनप्रीत अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने साथ सात साल के बेटे हर्ष को भी ले गई।
गत 15 अगस्त को हरिद्वार के गांव सलेमपुर थाना रानीपुर निवासी फुरकान जसमेर के पास आया और उसने बताया कि राहुल व मनप्रीत चार महीने से उसके पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहे हैं।
बेटे का शव पोल्ट्री फार्म के शेड के नीचे दबा दिया
फुरकान ने बताया कि मनप्रीत का बेटा हर्ष पिछले कई दिनों से उनके साथ नहीं है। फुरकान ने शक जताया कि उन्होंने या तो बच्चे को मार दिया है या उसे बेंच दिया है। जसमेर की शिकायत पर पुलिस ने हर्ष के अपहरण का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
इसके लिए रामपुरा चौकी के एएसआई रामपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। इस टीम ने 17 अगस्त को उत्तराखंड के बहादराबाद बस अड्डे से राहुल व मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हर्ष की हत्या कर उसके शव को पोल्ट्री फार्म की जमीन में दबाने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हरिद्वार जाकर पोल्ट्री फार्म की खुदाई कर बच्चे के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते अप्रैल के पहले हफ्ते में मनप्रीत अपने बेटे हर्ष को साथ लेकर राहुल के साथ घर से भाग गई। ये दोनों हरिद्वार के गांव सलेमपुर में दिलशाद के पोल्ट्री फार्म में नौकरी करने लगे। गत 20 जुलाई को राहुल का हर्ष को लेकर मनप्रीत से झगड़ा हुआ। इस दौरान राहुल ने हर्ष के सिर पर डंडा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद इन दोनों ने हर्ष का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पोल्ट्री फार्म के शेड के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया।