{"_id":"cd2569c4323c25420709cfee56bbd05d","slug":"married-woman-absconding-with-boyfriend-husband-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ फरार विवाहिता को पति ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ फरार विवाहिता को पति ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, थर्मल(पानीपत)
Updated Tue, 01 Jul 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
गांव सोदापुर में प्रेमी के साथ भागकर आई दो बच्चों की मां को उसके पति ने पकड़ लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। उसे घर ले जाने को लेकर तीनों के बीच खूब बहस हुई। मामला बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
समालखा से एक प्रेमी जोड़ा गांव सोदापुर पहुंच गया। इसकी जानकारी महिला के पति को लग गई, वह भी वहीं पर आ गया। वह अपनी पत्नी को ले जाने के लिए दबाव डालने लगा तो महिला अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई।
विज्ञापन
इस पर तीनों के बीच झगड़ा हो गया। मामला बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। वह उस पर शक करता है और दिनभर घर के अंदर बंद कर देता है।
विज्ञापन
उसकी हरकतों की वजह से उसने घर छोड़ दिया। उधर, नहर नाका चौकी पुलिस कहना है कि तीनों के परिवार वालों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही कार्रवाई होगी।