पति के पास लौटी तो प्रेमी ने गोली मार दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर के अबोहर में दिनदहाड़े एक महिला को उसके ही प्रेमी ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। चार बच्चों की मां का न्यू गोबिंद नगरी गली नं. 4 निवासी समना उर्फ शंभू से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों काफी दिन से घर से फरार भी रहे। कुछ माह पूर्व समना अबोहर से दिल्ली चला गया और महिला अपने पति के साथ रहने लगी।
आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही समना अबोहर आया तो महिला ने उससे मिलने की कोशिश की लेकिन परिवारवालों ने मिलने नहीं दिया।
खाली प्लॉट में बातचीत के दौरान कहासुनी
इसके बाद एक बार समना फिर से दिल्ली चला गया। दो दिन पहले वह अबोहर आया और महिला से मिलने के लिए उसके घर पर नजर रखनी शुरू कर दी। महिला घरों में काम करने जाती थी।
वीरवार सुबह जैसे ही महिला घर से काम पर जा रही थी तो कुछ ही दूरी पर खाली प्लाटों के पास समना ने उसका रास्ता रोककर उससे बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई।
इसी बीच समना ने जेब से रिवॉल्वर निकालकर उसकी छाती में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद समना फरार हो गया।
गिरफ्तारी के लिए सभी थानों को अलर्ट जारी
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग व मृतका के परिजन वहां एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना 1 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीश बिश्नोई और थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पास ही रहने वाली समना की मां रामबेटी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि समना रात को घर पर ही सोया था लेकिन सुबह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर कुछ देर पहले घर से गया था।
समना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसकी कुछ तस्वीरें सार्वजनिक कर सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया।