{"_id":"b33ecc2ef2320c9eb49a6ea004bfd7cf","slug":"married-couple-attempt-to-commit-suicide-in-mahendergarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने घरेलू कलह के चलते पीया कीटनाशक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति ने घरेलू कलह के चलते पीया कीटनाशक
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना के दंपति ने आपसी झगड़े में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उनको उपचार दिया।
विज्ञापन
अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताए जा रही है। खुडाना निवासी कृष्ण (28) एवं मुस्कान (25) दोनों पति-पत्नी में आपसी में झगड़ा हो गया था जिससे गुस्से में दोनों ने कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने समय रहते ही सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार दिया।
विज्ञापन
अब दोनों की हालत ठीक है। पुलिस को मामले की जानकारी हो गई है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण ने कीटनाशक दवाई पी रखी थी। उन्होंने बताया कि मुस्कान से जब बातचीत की तो उसने जहरीला पदार्थ पीने की बात को नकार दिया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन