{"_id":"95fc772b7506009144f805ea79bd692c","slug":"married-couple-attempt-to-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध हालात में निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध हालात में निगला जहर
ब्यूरो/अमरउजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Thu, 05 Nov 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला में एक शादीशुदा प्रेमी जोडे़ ने जहर निगल लिया। उन्हें बरनाला-बठिंडा रोड से गंभीर हालत में मिनी सहारा क्लब के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
वहां डाक्टरों ने उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि व्यक्ति मंगा सिंह गांव महिता का रहने वाला है जबकि महिला गांव दराज की रहने वाली है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ही शादीशुदा हैं।
घटनास्थल से एक बाइक भी मिला है। राजिंदरा अस्पताल में दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। होश आने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।