फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marpeet with girl student on road at ludhiana and run away by taking school bag

बीच सड़क युवती के साथ युवक ने कर दी ऐसी हरकत, सहम गई वो

Sun, 25 Dec 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 25 Dec 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
marpeet with girl student on road at ludhiana and run away by taking school bag
पिटाई
स्कूल जा रही लड़की के साथ युवक ने बीच सड़क वो हरकत कर दी कि वह सहम गई और अभिभावकों भी हैरान रह गए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। स्कूल पढ़ने के लिए जा रही एक छात्रा को युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसका स्कूली बैग ही छीन कर फरार हो गया। स्कूली छात्रा ने इसकी शिकायत तुरंत अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के पिता परविंदर सिंह की शिकायत पर जमालपुर स्थित एलआईजी निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज किया है। पुलिस छात्रा से मारपीट करने वाले आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


परविंदर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी फील्डगंज स्थित स्कूल में पढ़ाई करती है। वह रोजाना की तरह अपने स्कूल जा रही थी तो रास्ते में आरोपी मनप्रीत ने उसे रोक लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लग गया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और उसका स्कूली बैग छीन कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान छात्रा ने तुरंत अपनी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु की। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश ममें जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed