फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marpeet, crime, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh

नाम नहीं बताया तो इंजीनियरिंग के छात्र के दांत तोड़े, केस दर्ज

Sun, 27 Mar 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
marpeet, crime, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh
पंच, मारपीट, मुक्का
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में दो युवकों ने नाम नहीं बताने पर इंजीनिय‌रिंग के स्टूडेंट के दांत तोड़ दिए। मामले में केस दर्ज किया गया है। इंजीनियरिंग के छात्र विशाल ने दो व्यक्तियों पर मारपीट करने और दांत तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सेक्टर-26 निवासी विशाल तिवारी ने बताया कि होली के दिन शाम में छोटे भाई के साथ वह कॉलोनी नंबर-4 की ओर जा रहे थे। पुराने ट्यूबवेल के पास उन्हें कुछ युवकों ने रोक लिया। इस दौरान युवकों ने उनसे नाम पूछा।
विज्ञापन


विशाल ने युवकों के सवाल को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गए। इसके बाद आरोपी युवकों ने उनका पीछा कर रोका और मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवकों ने लोहे की वस्तु से उनके मुंह पर हमला किया। इस कारण उनके दांत टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत के बाद प्राथमिक जांच में आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। जबकि, दोनों आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम मोहित और चूसा ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed