{"_id":"5857de504f1c1b1e64e39103","slug":"marpeet-and-firing-in-two-group-after-dispute-at-ludhiana-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में खूनी झड़प, खूब चले ईंट-पत्थर और गोलियां, वजह बड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में खूनी झड़प, खूब चले ईंट-पत्थर और गोलियां, वजह बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 19 Dec 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों में खूनी झड़प हुई। मारपीट के दौरान दोनों गुटों की तरफ से ईंट पत्थर और बोतलें चलाई गई, जबकि एक गुट ने फायरिंग की। घटना पंजाब के लुधियाना की है। फील्डगंज इलाके में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते हुई इस मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचा दिया था, जबकि हमलावर फरार हो गए थे।
पुलिस ने सुखविंदर सिंह की शिकायत पर बावा, गरदारी लाल, उसके बेटे देव, बिल्ला और छोटा अंकुर के साथ साथ सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक उसके बेटे बवनीत सिंह की किसी बात को लेकर इलाके के ही एक युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

गालियां देने और मारपीट के चलते बढ़ गया मामला
पिटाई
रविवार रात को बवनीत सिंह घर के पास गली में खड़ा था। इसी दौरान एक युवक ने आकर उसे गालियां दी और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुखविंदर और बवनीत सिंह थाना डिवीजन दो में शिकायत करने गए।
जब वह वहां से वापस आ रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें पत्थर मारने शुरू कर दिए। जब उन्होंने पत्थर मारे तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे वह दोनों घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना डिवीजन दो के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।