फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manimajra man weds minor girl, arrested by police

मनीमाजराः फर्जी दस्तावेज दिखा नाबालिग लड़की को दिखाया बालिग और कर ली उससे दूसरी शादी

Tue, 22 Oct 2019 02:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मनीमाजरा Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 22 Oct 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
manimajra man weds minor girl, arrested by police
प्रतीकात्मक तस्वीर
शादीशुदा होने के बावजूद धोखे से नाबालिग से शादी करने के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा माड़ीवाला टाउन निवासी आसिफ उर्फ अकील के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पहले तो आसिफ ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर कर अपने प्यार के झांसे में फंसा लिया और फिर 25 जुलाई को अपने साथ भगाकर ले गया। यही नहीं उसने उनकी बेटी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर शादी कर ली।
विज्ञापन


इस बीच महिला को पता चला कि आसिफ पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी मनीमाजरा में ही रहती है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मनीमाजरा पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामला की जांच की पता चला कि आरोपी आसिफ पहले से शादीशुदा है और उसने नाबालिग के फर्जी दस्तावेज तैयार की बालिग बताया था और उससे शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी आसिफ के खिलाफ धोखाधड़ी और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed