फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manhandled with Woman constable in chandigarh

रेड लाइट जंप करने पर रोका तो महिला कांस्टेबल से हाथापाई

Fri, 26 Feb 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
manhandled with Woman constable in chandigarh

रेड लाइट जंप करने पर महिला कार चालक ने महिला कांस्टेबल से हाथापाई की। काफी देर तक सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में ड्रामा होने के बाद शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल पर हमला करने वाली महिला जिला अदालत के किसी जज की जानकार थी। उसी के चलते पीड़ित महिला कांस्टेबल को समझौता करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 22 अरोमा लाइट प्वाइंट पर डस्टर चालक एक महिला ने रेड लाइट जंप की। मौके पर खड़ी लेडी कांस्टेबल मीना ने उसको रोका और लाल लाइट जंप करने पर चालान काटने के लिए लाइसेंस मांगा। जिस पर महिला कांस्टेबल से बहस करने लगी। जिस पर लेडी कांस्टेबल ने मोबाइल से उनकी रिकार्डिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिस पर महिला का पारा और चढ़ गया। उसने लेडी कांस्टेबल के मोबाइल फोन को हाथ मार कर गिरा दिया। जैसे ही कांस्टेबल मोबाइल उठाने जमीन पर झुकी तो कार चालक ने कांस्टेबल से हाथापाई शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने पीसीआर बुला ली। दोनों पक्षों को सेक्टर 17 थाने लाया गया। जबकि कार चालक महिला का कहना था कि जब उसंने लाइट प्वाइंट क्रास किया उस समय रेड लाइट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कार चालक महिला किसी जिला अदालत के जज की जानकार थी। जिसके दबाव में पुलिस को मामला दबाना पड़ा। वारदात के समय महिला के साथ गाड़ी में एक ओर व्यक्ति मौजूद था। पुलिस ने भी मामले पर चुप्पी साधे रखी और ज्यादा कुछ नही बताया। पुलिस का बस यही कहना था कि शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसलिए किसी पर भी कोई केस दर्ज नही किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed