फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man woman caught in objectionable situation by ludhiana police

Ludhiana: महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया युवक, जांच में सामने आई ऐसी हकीकत... पुलिस भी हुई शर्मसार

Sat, 30 Mar 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 03:38 PM IST
सार

आरोपी एक महिला आईएएस का पति है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक रैकेट चलाता था और विदेशों से लड़कियां मंगवाता था। इलाके के लोगों ने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने कोठी पर छापा मारा।

विज्ञापन
man woman caught in objectionable situation by ludhiana police
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने एक युवक को महिला के साथ एक कोठी में रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फिरोजपुर रोड स्थित एक कोठी में छापामारी की और वहां से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों आपत्तिजनक हालात में थे। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी एक आईएएस अधिकारी का पति है। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब निवासी गुरवीर इंद्र ढिल्लों और सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड की रहने वाली महिला के खिलाफ ट्रैफिक इमोरल एक्ट के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


विदेशों से लड़कियां मंगवाता था आरोपी
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपी गुरवीर पूरा रैकेट चलाता था और विदेशों से लड़कियां मंगवाया करता था। रोजाना लड़कियों के आने जाने के कारण इलाके के लोग परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी आईडी प्रूफ बनाकर दिए जाते थे कमरे
थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि इस कोठी में गलत कामों को अंजाम दिया जाता है। गुप्तचर ने सूचना दी थी कि कोठी में कई बड़े लोग और विदेशी लड़कियों का अक्सर आना जाना रहता है। जिसके बाद उक्त कोठी में छापामारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपनी एक महिला साथी के साथ था। अब पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कोठी में कितने गैरकानूनी काम होते रहे है। सूत्रों की माने तो कई विदेशी लड़कियों के फर्जी आईडीप्रूफ बनाकर उन्हें कमरे दिए जाते रहे हैं। 


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जब पुरुष को हिरासत में लिया तो उसके बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस के सीनियर अफसर ने लेडी अफसर को फोन पर पूरी बात बताई। यह सुनकर उन्होंने केस दर्ज करने के लिए कह दिया। सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारी भी अपने पति की हरकतों से परेशान है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed