{"_id":"606d82ef8ebc3ee63a17b799","slug":"man-tried-to-commit-suicide-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : नौकरी जाने से आहत कर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास, लाइटर छीनकर बचाया गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ : नौकरी जाने से आहत कर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास, लाइटर छीनकर बचाया गया
Wed, 07 Apr 2021 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:31 PM IST
सार
- ग्रुप डी कर्मचारी ने डीईओ दफ्तर की छत पर की खुद को जलाने की कोशिश
- नौ माह पहले नौकरी से निकाले जाने के कारण था आहत
विज्ञापन
चंडीगढ़ में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में डीईओ दफ्तर की छत पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा होते होते बच बच गया। सेक्टर 42 के स्कूल से नौकरी से निकाले गए ग्रुप डी कर्मचारी ने छत पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। एक लड़के ने उसे देख लिया और उससे लाइटर छिन लिया। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
ग्रुप डी यूनियन के प्रधान रंजीत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर वे डीईओ दफ्तर पहुंचे। तब तक कर्मचारी को बचा लिया गया था। इस कर्मचारी को 2011 में सरकारी स्कूल 53 में डीसी रेट पर ग्रुप में भर्ती किया गया था लेकिन 2015 में इसका तबादला सेक्टर 42 के सरकारी स्कूल में कर दिया और बिना बताए इसे ठेके पर रख लिया। जब तीन माह बाद तनख्वाह आई तो उसे पता चला कि उसे अब ठेके पर रख लिया गया है। इसको लेकर उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सांसद, प्रशासक सभी को पत्र लिखे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
नौ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया, जिसके बाद से यह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को एक आदमी ने घर पर आकर बच्चों के सामने कर्ज के पैसे नहीं चुकाने पर अपशब्द बोले। इसके बाद से ग्रुप डी कर्मचारी बेहद आहत था। वे सेक्टर 19 के थाने में पुलिस को शिकायत देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन